job

 केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती! 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने  देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अध्यापकों के 5,100 से अधिक पद रिक्त हैं। की जानकारी दी और  राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। मजूमदार ने बताया ‘‘31 अक्टूबर तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 5,182 शिक्षण पद रिक्त थे। विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 7,650 से अधिक शिक्षण पद भरे गए हैं।’’

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि  ‘‘रिक्तियों का होना और उनका भरना एक सतत प्रक्रिया है। ये रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे और बढ़ी हुई छात्र संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के कारण उत्पन्न होती हैं। पदों को भरने की जिम्मेदारी केंद्रीय विश्वविद्यालयों पर है।’’ मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियमित रूप से संस्थानों की निगरानी करते हैं और केंद्रीय विश्वविद्यालयों को नियमित रूप से रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button