Uncategorized

बरसते पानी में लगाई 50 किमी की दौड़ अभ्यर्थियों ने, एसआई भर्ती के परिणाम के लिए किया विरोध-प्रदर्शन…

रायपुर। मंगलवार को बरसते पानी में भी अभ्यर्थियों ने राजेंद्र पार्क, दुर्ग से रायपुर स्थित धरना स्थल तुता तक 50 किमी की दौड़ लगाई. एसआई भर्ती का परिणाम naga788 जारी करने के लिए अभ्यर्थी का अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन का क्रम जारी है.

 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 90 दिन के भीतर प्रक्रिया शुरू कर परिणाम जारी करने का आदेश दिया था. 9 सितंबर को 90 दिन की समयावधि खत्म हो जाने के बाद भी परिणाम जारी नहीं किया गया है.अभ्यर्थी अब परिणाम के लिए आंदोलन कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा, तब तक अनशन जारी रहेगा. इस कड़ी में आज से रायपुर स्थित धरना स्थल तुता में एसआई अभ्यर्थी आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button