Uncategorized

 बेटी ने मां से मंगा नया मोबाइल न मिलने पर बेटी ने की सुसाइड….

 जशपुर। नाबालिग बेटी ने अपनी मां से मोबाइल खरीदने की जिद की लेकिन डिमांड पूरी नहीं होने पर उसने एक बड़े से पेड़ से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा का है

कछार बरपारा की निवासी इलूश कुजूर की 15 साल की बेटी अपनी मां से कई दिनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. मगर, मां ने घर की समस्याएं बताकर बेटी की बात को टाल दिया करती थी. जब धान बिक्री हो जाएगी, तब नया मोबाइल खरीद दूंगी. नाराज पुत्री ने घर से महज दुर चली गई और कोशम की पेड़ में ओढ़नी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई. रात में परिवार के लोग घर में बेटी को नहीं देखा, सुबह naga788 देखा तो घर से दूर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर उसकी लटकी हुई लाश मिली.

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि कछार बरपारा में नाबालिग ने मोबाइल की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button