हेल्थ (Health)

डॉक्टर्स काली पट्टी लगाकर कर रहे मरीजों का इलाज, कोलकाता की निर्भया’ को न्याय दिलाने के लिए,कल रखेंगे OPD बंद, चालू रहेगी इमरजेंसी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी OPD डॉक्टर आज जहां काली पट्टी बांधकर मरीजों को अटेंड कर रहे हैं, वहीं बुधवार को विरोध-प्रदर्शन करेंगे,कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद की गई हत्या से पूरा देश  गुस्सा में  है,इसकी बानगी रायपुर में भी नजर आ रही है. 

यूडीएफए और छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक में फैसला 14 अगस्त को सामूहिक हड़ताल पर जाते हुए ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया गया. हड़ताल के दौरान इलेक्टिव सर्विसेज जहां बंद रहेंगे, वहीं इमरजेंसी सर्विस चालू रहेगी. बैठक में रायपुर, अंबिकापुर naga788 और जगदलपुर के जेडीए के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे. बैठक में केंद्र सरकार से सीबीआई जांच सहित पांच सूत्रीय माँग रखी गई. इसके साथ राज्य सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील कर रहे हैं.

 कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपियों को सीबीआई जांच के माध्यम से कड़ी सजा देने की मांग करते हैं. इसके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य प्रतिष्ठान संरक्षण अधिनियम- स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्यस्थल पर हिंसा को रोकने के लिए पूरे भारत में जल्द से जल्द “केंद्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य प्रतिष्ठान संरक्षण अधिनियम” लागू किया जाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button