जगदलपुरसुकमा

सुकमा एसपी के समक्ष लाखों के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत 8 लाख के इनामी नक्सली कैलाश उर्फ कवासी देवा, जो नक्सल संगठन की कंपनी नंबर 10 में डिप्टी कमांडर पद पर था, इसके साथ 5-5 लाख के दो नक्सली और एक 2 लाख के इनामी नक्सली ने सुकमा के एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। कुल 20 लाख के इनामी 4 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सुरक्षाबलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते नक्सल ग्रस्त सुकमा जिले के नक्सली आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित हो रहे हैं। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बड़े कैडर के नक्सलियों के आत्मसमर्पण का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिय जावेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसर्पित चारों नक्सली जिले में कई बड़े वारदातों में शामिल रहे हैं और उनके आत्मसमर्पण से सुरक्षाबलों को तथा नक्सल इलाकों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। 

Related Articles

Back to top button