टेक्नोलॉजीवायरल

18000 से भी कम  कीमत में iPhone जैसा दिखने वाले इस फोन में है 8000mAh की बैटरी;

टेक्नोलॉजी l अब 8000mAh बैटरी वाला फोन भी आ गया है. ये देखने में तो ब‍िल्‍कुल iPhone जैसा लगता है, लेक‍िन बैटरी के मामले में उससे कहीं आगे न‍िकल गया है. जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं Honor के स्‍मार्टफोन की. Honor ने चीन में अपना लेटेस्‍ट फोन 8000  mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च क‍िया है.

Honor का ये पहला फोन Power लाइनअप में अब चीन में ऑफ‍िश‍ियल हो गया है. इसे Honor Power नाम दिया गया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल 8000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि इसमें iPad Air (2025) से भी बड़ी बैटरी है – 29.6Wh की तुलना में 28.93Wh. ये सब सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक की वजह से संभव हुआ है, जिसमें पारंपरिक लिथियम बैटरियों की तुलना में अधिक ऊर्जा घनत्व होता है. आपको बता दें क‍ि Power की बैटरी का ऊर्जा घनत्व 821Wh/L है, जो काफी मजबूत और जोरदार माना जा रहा है.

 कंपनी ने इस दमदार बैटरी को 8mm से कम मोटाई वाले फोन में फिट किया है, जिसका वजन सिर्फ 209 ग्राम है. यह 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे फोन को 3% से 100% तक चार्ज करने में सिर्फ 68 मिनट लगते हैं.

फोन के फ्रंट में एक पिल-शेप कटआउट है, लेकिन इसमें सिर्फ 16MP का सेल्फी कैमरा है. पीछे की तरफ, 50MP का मुख्य सेंसर OIS के साथ और 5MP का अल्ट्रावाइड शूटर है,  जो एक साधारण सेटअप है.

Related Articles

Back to top button