देश - विदेश
पुणे में जीका वायरस के 6 केस मिलने से मचा हड़कंप, 2 प्रेग्नेंट महिला समेत डॉक्टर और उसकी बेटी पॉजिटिव, जानें क्या हैं लक्षण

Zika virus in Pune: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में जीका वायरस के 6 केस मिलने से हड़कंप मच गया है। 2 प्रेग्नेंट महिला समेत डॉक्टर और उसकी बेटी पॉजिटिव मिलने से महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) अलर्ट मोड पर है। संक्रमित सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं। मरीजों में शरीर पर लाल चिकत्ते, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण देखे गए हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। इधर एक अधिकारी ने बताया कि पुणे के एरंद्वाने और मुंधवा में जांच के दौरान 6 मरीजों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।