मध्यप्रदेश

नशा मुक्त MP’ के लिए एक्शन में CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्य प्रदेश के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस परेशानी को उन्होंने बाकायदा एक मिशन के रूप में लिया है. वे नशा से मुक्ति के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं. उनका कहना है कि युवाओं को हर हाल में नशे से बचाएं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य को पूरी तरह से ‘नशा मुक्त’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस मुहीम को एक मिशन के रूप में लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने अधिकारियों को शहरों के चिन्हित ‘हॉटस्पॉट्स’ पर पैनी नजर रखने की ताकीद करते हुए कहा है कि किसी भी कीमत पर प्रदेश के युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर हर महीने समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अभियान की प्रभावी और निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके.

सीएम डॉ. मोहन यादव का कहना है कि नशा मुक्त भारत के विचार के साथ प्रशासनिक गतिविधियों के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाया जाए. गौरतलब है कि नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस पर बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है. प्रदेश में निरंतर समीक्षा के साथ दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग आवश्यकतानुसार संयुक्त कार्रवाई में पीछे न हटें.

Related Articles

Back to top button