छत्तीसगढ़

केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू आज आएंगे छत्तीसगढ़, भव्य स्वागत की तैयारी

रायपुर।  केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू आज तोखन साहू छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा उनका भव्य स्वागत करेगी। प्रदेश कार्यालय में उनका सम्मान किया जायगा। तोखन साहू बिलासपुर लोकसभा से जीत हासिल की है।

छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन का दौरे पर हैं। आज शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे।

 नितिन नबीन रविवार को कोर कमेटी, क्लस्टर प्रभारी, संयोजक और सह संयोजकों की बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे सांसदों के साथ बैठक होगी। लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button