अन्य

दिल्ली में गर्मी का कहर, पारा 41 डिग्री के पार, तेज आंधी-हल्की बारिश के आसार

देश के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी, तूफान, बारिश और ओले जैसे मौसमी घटनाएं मैदानों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक समस्याएं उत्पन्न कर रही हैं. मौसम विभाग के नवीनतम जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में मौसम खराब रहने की संभावना है. इसके साथ ही, कई स्थानों पर बिजली गिरने का भी चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में हीटवेव के संबंध में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

17 अप्रैल को गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया अधिकतम औसत तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहाए जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.7 डिग्री अधिक हैण् आया नगर क्षेत्र में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गयाए जो सबसे अधिक है,वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 4.1 डिग्री अधिक है.

Related Articles

Back to top button