बस्तर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को बस्तर दौरे पर, दशहरा उत्सव में होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में तैयारियां तेज कर दी हैं। शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे और साथ ही लाल बाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

न्योते पर देंगे हाज़िरी

बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप समेत अन्य सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह को बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। शाह ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति जताई थी।

संभावित कार्यक्रम

हालांकि शाह का विस्तृत कार्यक्रम अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे—

  • नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से मुलाकात कर सकते हैं।
  • सरेंडर कर चुके नक्सलियों से बातचीत कर सकते हैं।
  • अंदरूनी क्षेत्रों के कुछ ग्रामीणों से संवाद भी संभव है।

शाह के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, राज्य के कई मंत्री, विधायक और सांसद भी इस ऐतिहासिक पर्व में शामिल हो सकते हैं।

शाह का संदेश

अमित शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा—

“नक्सलवाद से मुक्त और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूम-धाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।”

बस्तर दशहरा की खासियत

बस्तर दशहरा देशभर में अनूठा है। यह न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक पर्व भी है। लगभग 75 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में आदिवासी परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। शाह का इस पर्व में शामिल होना बस्तर के महत्व को और बढ़ा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button