आज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रभात झा, आखिरी विदाई देने पहुंचे VD शर्मा-विजयवर्गीय

शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 को सुबह-सुबह मध्य प्रदेश BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा इस दुनिया को अलविदा कह गए. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिस सांस ली. उनके निधन की खबर सुनते ही न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. आज शनिवार को BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले JP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं.
BJP के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है. बिहार के सीतामढ़ी जिले में जन्मे प्रभात ने मध्य प्रदेश आकर पहले पत्रकारिता की. इसके बाद राजनीति में एंट्री ली. वे मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे. दो बार राज्यसभा सांसद और BJP के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई.


